
विश्वविद्यालय परिसर बना रणक्षेत्र, कोर्ट ऑर्डर पर बिल्डिंग खाली कराने पहुंची पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

दरभंगा : दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत व नाट्य विभाग के परिसर में आज सुबह से ही अफरातफरी का माहौल रहा। संगीत व नाट्य विभाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों को जानकारी मिली की पुलिस आज रविवार को संगीत व नाट्य विभाग की बिल्डिंग को खाली करवाने के लिए पंहुचने वाली है, जिसके विरोध में सुबह से ही छात्रों का भीड़ जुटना शुरू हो गया। कोर्ट ने जारी आदेश के आलोक में आज दोपहर बिल्डिंग को खाली करवाने टाउन थाना, यूनिवर्सिटी थाना, आरपीएफ के जवान के साथ पुलिस मजिस्ट्रेट दल बल के साथ पंहुची थी, लेकिन छात्रों के भारी विरोध के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
ज्ञात हो कि उक्त परिसर में लनामिवि के संगीत व नाट्य विभाग की पढ़ाई लगभग 30 सालों से अधिक से हो रही है। जिस पर कल्याणी फाउंडेशन नाम की एक संस्था अपना अधिकार जताती आ रही है। जिसके बाद मामला कोर्ट के अधीन है। मौके पर मौजूद रंगकर्मी प्रकाश बंधू ने बताया की बिहार की इकलौती ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय जहां संगीत और नाटक में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है, उसे बन्द और खाली करवाने का आदेश छात्र व रंगकर्मीयों के लिए नाइंसाफी है। छात्रों के मांग के समर्थन में जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी, संगीत व नाट्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण, कुलसचिव अजीत कुमार सिंह, सीनेट के मेम्बर बैद्यनाथ चौधरी “बैजू”, प्रो. डॉ लावण्या कीर्ति सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, जदयू के छात्र इकाई छात्र समागम के कार्यकर्त्ता सहित संगीत व नाट्य विभाग में अध्ययन कर रहे सैकड़ो छात्र मौजूद थे।

