
“चोट लगे तुझको तो दर्द मुझे होता है”, दरभंगा के जुड़वे बच्चे बने डॉक्टरों केलिए शोध का विषय।

दरभंगा: चोट लगे तुझ को तो दर्द मुझे होता है भाई भाई में अक्सर ये होता है। यह किसी फिल्म का गाना नहीं बल्कि वास्तविक सत्य है। किसी एक की पिटाई हुई तो दूसरे को भी चोट का अहसास होता है। बॉलीवुड की हिट फिल्में करण अर्जुन ,सीता गीता गोरा और काला में जुड़वा में ऐसा सीन लोग देख चुके है। मगर असली जीवन में ऐसा होना हैरत की बात है। दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा रामपुर गाँव के संतोष के जुड़वा बच्चों की कहानी भी ऐसी ही है। दोनों भाई का नाम लव और कुश है अगर लव बीमार हो तो कुश का भी बीमार होना तय है सर्दी खाशी या बुखार एक को लगे तो दूसरे को भी यही बीमारी होती है यहाँ तक तो कोई बड़ी बात नहीं लेकिन आश्चर्य जनक बात यह है कि अगर एक की हड्डी टूटती है तो दूसरे की भी हड्डी ही टूटती है और तो और अगर एक के बाए हाथ की हड्डी टूटती है तो दूसरे की भी बाए हाथ की हड्डी टूटती है और सबसे बड़ी बात की यह इत्तेफाक एक बार हो सकता है पर बार बार नहीं बच्चे की माँ की माने तो सिर्फ हाथ टूटने की ही घटना अब तक आठ बार हो चुकी है चार पांच बार से हाथ टूटने का इलाज तो एक ही डॉक्टर कर रहे है पर उन्हें खुद नहीं समझ आता की ऐसा आखिर क्यू होता है हलाकि उन्होंने कहा बच्चे के कैल्सियम की भी कमी नहीं न ही कोइ ऐसी बीमारी इन बच्चो में दिख रही जिस कारण ऐसा होता हो। डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक शोध का विषय है जिस शोध किया जाएगा ।

