Home मुख्य बिहार में दलित उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े।
मुख्य - August 7, 2016

बिहार में दलित उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े।

FB_IMG_1470607037345

दरभंगा: खेग्रामस के चौथे जिला सम्मेलन बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ. जिसमें सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि आज राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है. कटैया मुसहरी समेत कई जगहों पर दलितों के खिलाफ अत्याचार किया जा रहा है. जिसके खिलाफ गरीबों को एकजुट करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जनविरोधी, संविधान विरोधी, अनाज के बदले पैसा योजना को वापस लिये जाने के लिए भाकपा माले अपनी आंदोलन तेज करेगी. उन्होंने कहा कि जिन गरीबों को वासगीत पर्चा तो दे दिया गया है. उन्हें अभी तक कब्जा नहीं दिलाया गया है. वहीं 3 डिसमल जमीन देने का वादा सरकार का धरा रह गया है. उन्होंने कहा कि गरीबों को वास-आवास, रोजगार, पेंशन आदि योजनाओं में जबरदस्त घोटाला किया जा रहा है, जिसे बंद किये जाने को लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और जाति गणना में व्यापक त्रुटियों को सरकार अविलम्ब दूर करे. उन्होंने गरीबों का आह्वान करते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों के खिलाफ व्यापक गरीब एकजुटता का निर्माण किये जाने की जरूरत है. इस मौके पर आर.के. सहनी, आर.के. दत्ता, शशि यादव, बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, प्रिंस कर्ण समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply