Home मुख्य रेल पुलिस ने 60 बोतल विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।
मुख्य - August 7, 2016

रेल पुलिस ने 60 बोतल विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

FB_IMG_1470607302991

दरभंगा। ए. जिलानी

दरभंगा रेलवे स्टेशन से आज रेल पुलिस ने 60 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. रेल पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से दरभंगा आयी स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन के ऐसी कोच से उतरे दो यात्रियों की जब शक के आधार पर पुलिस ने दरभंगा जंक्शन पर तलाशी ली तब उनके बैग से विदेशी शराब की 750 एम.एल. की 60 बोतलें बरामद हुई है. ये शराब हरियाणा राज्य से लाई जा रही थी. पुलिस अब भागे व्यक्ति को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

Share

Leave a Reply