
‘पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करना सरकार की भयंकर भूल’

दरभंगा: बिहार सरकार ने कोर्ट के आदेश के अनुसार अपनी प्रतिक्रियात्मक भूल को सुधरने की बजाय प्रोन्नत्ति में आरक्षण को ही समाप्त करके सरकार ने भयंकर भूल की है। उक्त बातें रविवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ विषय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. हरेन्द्र कुमार ने जिला परिषद् सभागार में कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के प्रतिनिधि हमलोगों के वोट से जीत कर सदन में जाते तो हैं, मगर वहां अपने समाज के हक में आवाज नहीं उठाते हैं। कैलाश चौपाल ने कहा कि अपना हक पाने के लिए संघर्ष करने का समय आ गया है। उपध्यक्ष बलराम राम ने बाबा साहेब आंबेडकर के तीन मंत्र शिक्षित बनों, संगठित हो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की आवश्यकता जताई। मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। सचिव राज कुमार पासवान ने कहा कि संविधान में बाबा साहेब के दिए आरक्षण को हमलोग खोने नहीं देंगे। अगर जरुरत पड़ी तो आन्दोलन भी करेंगे।परंतु इसके लिए पहले हमलोग को संगठित होना होगा। उन्होंने सरकार से दलितों पर हो रहे अत्याचार, छात्रों पर लाठी चार्ज की न्यायिक जांच की मांग की। मातृका पासवान, नरेश पासवान, रामबालक पासवान, कुशेश्वर महतो आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता डॉ. हरेन्द्र कुमार व मंच संचालन राजकुमार पासवान ने किया।

