Home मुख्य निर्माण के दो महीने भी पूरा नही हुआ और धसने लगा पुल, मुखिया ने डीएम् को लिखापत्र।
मुख्य - August 8, 2016

निर्माण के दो महीने भी पूरा नही हुआ और धसने लगा पुल, मुखिया ने डीएम् को लिखापत्र।

IMG_20160808_170459_208

दरभंगा: गुणवत्ता की कमी का नमूना को दिखाते हुए कमतौल-जोगियारा पथ पर बना पुल निर्माण होने के दो माह के अंदर बेकाम हो गया है। दोनों छोर के बीच में पुल काफी धंस गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को हमेशा डर बना रहता है। साथ ही पुल की उत्तरी रेलिंग भी टूटकर ध्वस्त हो गया है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण अभी भारी वाहनों का परिचालन चालू नहीं हुआ है। अगर लोडेड वाहनों का परिचालन शुरू हो गया तो पुल का धराशायी होना तय माना जा रहा है। जाले पूर्वी पंचायत के मुखिया आलिया परवीन ने निर्माण एजेंसी से समय रहते पुल की मरम्मत कराने को कहा है। उन्होंने डीएम को भी पत्र लिखकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। पुल के ध्वस्त होने की स्थिति में क्षेत्र का तीन हिस्सा प्रखंड मुख्यालय से कट जाएगा।

Share

Leave a Reply