
आज से शुरू हुआ डीएलटी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

दरभंगा:स्थानीय जिला परिषद सभागार में आज से जिला स्तरीय डीएलटी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी विवेकानंद झा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कुल 72 प्रतिभागी ने इस आयोजन में भाग लिया। यह प्रशिक्षण आवासीय होगा और सभी प्रतिभागी जिला परिषद के डाक बंगला में रहने की वयवस्था की गयी है। प्रशिक्षण पाने के बाद डीएलटी प्रखंड स्तर पर पंचायती राज के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का काम करेगें। प्रशिक्षक राम सुरेश राय , कमरे आलम , रविंद्र कुमार ने डीएलटी को प्रशिक्षण दिया।

