
सड़क किनारे बेहोश जख्मी महिला को लोगो ने डीएमसीएच में कराया भर्ती।

दरभंगा: आज जटमलपुर के पास सड़क किनारे बेहोश लावारिस जख्मी पड़ी महिला को स्थानीय लोगो ने डीएमसीएच पहुँचाया। बाद में जानकारी मिलने पर उनके परिजन पहुंचे तो पता चला कि मंदिर जाने के दौरान महिला हुई जख्मी हुई। जख्मी महिला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा जटमलपुर निवासी अखिलेश्वर ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी है। परिजनों ने बताया सोमवार के दिन 9:00 बजे अपने घर से जटमलपुर महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रही थी। उसी क्रम में जटमलपुर के पास रोड के साइड में बेहोश पड़ी होने की सुचना मिली। कुछ लोगों ने देखा तो उसे उठाकर हनुमान नगर पीएचसी ले गए वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तुरंत डीएमसीएच भेज दिया।अभी तक पीड़ित महिला को होश नहीं आने के कारण दुर्घटना का पता नहीं चल पाया है।

