
दरभंगा ब्रेकिंग – दुर्गा फ्लावर मिल के मालिक विनोद स्वाइका को अपराधियों ने गोलियों से छलनी किया।

दरभंगा: दरभंगा मे फिर अपराधियों का बड़ा दुस्साहस सामने आया जब आज सोमवार की रात करीब आठ बजे बाज़ार समिति से अपनी दुकान बंद करके गुल्लोबाड़ा स्थित मकान लौटने के क्रम मे दुर्गा फ्लावर मिल के मालिक विनोद स्वाइका को गांधी चौक के निकट गोली मार दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय श्री स्वाइका को दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बेखौफ अंदाज मे गोली मारी और उनसे पैसे का बैग छीन कर आराम से चलते बने। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की खबर है। श्री स्वाइका को गंभीर हालत मे डीमसीएच मे भर्ती कराया गया है। पूरा डीमसीएच पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया है और पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों ने बेहतर इलाज केलिये अल्लपट्टी स्थिति पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना की सुचना मिलते ही विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी भी पारस हॉस्पिटल पहुंचे।

