Home मुख्य स्टोप फटने से महिला की मौत।
मुख्य - August 8, 2016

स्टोप फटने से महिला की मौत।

images (25)

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के हरिपुर लदौर निवासी नागेश्वर तिवारी की 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन 3:00 बजे अपने घर में नाश्ता बना रही थी उसी क्रम में अचानक स्टोर फट गया. जिससे की नायलॉन की सारी ने आग पकड़ लिया. जिससे बुरी तरह जल गई. परिजनों ने बताया मेरे घर के आसपास किसी का घर नहीं है. बच्चे भी घर में नहीं थे. बाद में किसी व्यक्ति ने धुआँ निकलते देखा, तो हल्ला किया. जिसके बाद लोगों ने तुरंत आकर उसे देखा, लेकिन तब तक बुरी तरह जल चुकी थी. परिजन ने डीएमसीएच लेकर आया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. बेंता पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.

Share

Leave a Reply