Home मुख्य पांच दिनों से लापता महिला के परिजनों को नही मिल रही प्रशासनिक मदद, Voice of Darbhanga से मांगी मदद।
मुख्य - August 9, 2016

पांच दिनों से लापता महिला के परिजनों को नही मिल रही प्रशासनिक मदद, Voice of Darbhanga से मांगी मदद।

IMG_20160809_113817_854

दरभंगा।अभिषेक कुमार
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबूसाहेब कॉलोनी निवासी नरेश कमती अपने पत्नी एवं परिजनों के साथ साथ लगातार पांच दिनों से अपनी लापता सास को खोजने केलिए भटक रहे हैं। लापता महिला 75 वर्षीय मुजफ्फरपुर निवासी शांति देवी पिछले 6-7 महीनो से अपने पुत्री जिरिया देवी एवं दामाद नरेश कमती के साथ उनके घर पर ही रह रही थी। शांति देवी बढ़ती उम्र के कारण थोड़ी बेसुध रहने लगी थी। 5 अगस्त के शाम से अचानक गायब हो गयी। सबने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की तो परिजनों को डरहार होते जीवर की तरफ जाने की सूचना मिली। पर लापता महिला कहीं नही मिली। थक कर परिजनों ने बहादुरपुर थाना को आवेदन दिया। जीरिया देवी दोनों पति पत्नी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और पैसे से काफी गरीब हैं जिस कारण खुद से माइक आदि से प्रचार करवाने में अक्षम हैं। इसपर थाने के एक स्टाफ ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देने की सलाह दी ताकि लाउडस्पीकर से प्रचार करवा दिया जाय। जीरिया देवी ने इस संबंध में बताया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। इस पर आज जीरिया देवी ने Voice of Darbhanga से सपंर्क कर समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी प्रकार की सुचना मिलने पर मोबाइल नम्बर 8579003729, 9955731132, 9576897451 पर संपर्क करने का अनुरोध किया।

Share

Leave a Reply