Home मुख्य खाद्य सुरक्षा योजना का नगदीकरण बन्द हो- माकपा
मुख्य - August 9, 2016

खाद्य सुरक्षा योजना का नगदीकरण बन्द हो- माकपा

IMG_20160809_133938

दरभंगा: केंद्र सरकार के गरीब विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी( मार्क्सवादी) ने आज कमिश्नर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य विजयकांत ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी सरकार है। इसलिए गरीबो के हकमारी केलिए खाद्य सुरक्षा योजना का नगदीकरण एवं कटौती करके गरीबो को परेशान कर रही है। ये सरकार सिर्फ बड़े व्यापारियों की हितैषी सरकार है। जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने कहा कि माकपा गरीबों की हकमारी नही होने देगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और पूरे देश में धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। सभा को श्याम भारती, दिलीप भगत आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply