Home मुख्य ऐतिहासिक मगन आश्रम मे मनाया गया क्रान्ति दिवस।
मुख्य - August 9, 2016

ऐतिहासिक मगन आश्रम मे मनाया गया क्रान्ति दिवस।

mg3दरभंगा : हायघाट के मझोलिया गाँव मे ऐतिहासिक मगन आश्रम मे मंगलवार की विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वाधान मे क्रान्ति दिवस का आयोजन किया गया। अपने जीवन के सौ से अधिक वसंत देख चुके स्वतन्त्रता सेनानी हीरा सिंह ने इस आयोजन की अध्यक्षता की। बतौर अतिथि कार्यक्रम मे हायघाट के वर्तमान विधायक सह बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी, मिथिला आंदोलन के प्रणेता बैजनाथ चौधरी बैजु, देव नारायण झा, अनिल झा आदि उपस्थित थे। विधायक अमरनाथ गामी ने मगन आश्रम के जीर्णोद्धार केलिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply