Home मुख्य माले पंचायत कमिटी ने पुल केलिए शुरू किया अनशन, जन प्रतिनिधियों ने किया समर्थन।
मुख्य - August 9, 2016

माले पंचायत कमिटी ने पुल केलिए शुरू किया अनशन, जन प्रतिनिधियों ने किया समर्थन।

male

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के पीड़री पंचायत के भाकपा माले की पंचायत कमिटी ने कमला नदी पर पुल बनाने एवं पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को धोईघाट मे दरभंगा-बेनीपुर रोड पर अनशन शुरू कर दिया। इस अनशन मे मुखिया तिलिया देवी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ सकड़ों ग्रामीणो ने पहुँच कर अपना समर्थन दिया है। अनशन को संबोधित करते हुए माले के जिलाध्यक्ष जंगी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनो के अंदर प्रशासन के तरफ से कोई खास पहल नही हुई तो सकड़ों की संख्या मे लोगों द्वारा मुख्यपथ को अनिश्चितकालीन जाम कर दिया जाएगा।

Share

Leave a Reply