
डीडीसी ने डीमसीएच पहुँच कर आंखो की रोशनी जाने के मामले की जांच।

दरभगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे पिछले दिनो मोतियाबिंद के ऑपरेशन मे चार लोगों के आँखों की रोशनी चले जाने के संदर्भ मे जब मामले ने तूल पकड़ा तो जिलाधिकारों डा0 चंद्रशेखर सिंह ने एक जांच कमिटी का गठन कर जांच का जिम्मा डीडीसी एवं सिविल सर्जन को सौंपा। इसी संदर्भ मे आज मंगलवार को उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा मामले की जांच करने डीएमसीएच पहुंचे। वहाँ उन्होने पूरी गंभीरता से मरीजो एवं उनके परिजनो तथा डॉक्टरों से बात की। फिलहाल डीडीसी ने इस मामले मे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती। हालांकि उन्होने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण जरूर करार दिया।

