Home मुख्य माले ने किया सड़क जाम तो प्रशासन ने शुरू कर दिया निर्माण का काम।
मुख्य - August 10, 2016

माले ने किया सड़क जाम तो प्रशासन ने शुरू कर दिया निर्माण का काम।

IMG_20160810_103743_843

दरभंगा।अभिषेक कुमार
पिछले कई दिनों से पंडासराय रेलवे गुमटी के पास लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ की हालत नारकीय बनी हुई थी। सभी बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का गुजरना होता है। आवेदन आदि भी पड़े पर कोई असर नही हुआ। अंत में आज ग्रामीणों के साथ भाकपा माले ने बहादुरपुर देकुली के मुखिया नन्दलाल ठाकुर के नेतृत्व में सुबह करीब आठ बजे सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बहादुरपुर थानाध्यक्ष पहुंचे।उन्होंने पहुँचते ही आज ही काम शूरु करने एवं सामग्री आदि गिरवाने की बात कही। तब जाकर आंदोलनकारियों ने सड़क जाम खत्म किया। जाम को सफल बनाने में माले नेता अभिषेक कुमार, रोहित कुमार सिंह ,देवेन्द्र कुमार, विकास पासवान, निकेश मांझी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a Reply