Home मुख्य वाहन चेकिंग के दौरान इम्पोर्टेड हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।
मुख्य - August 10, 2016

वाहन चेकिंग के दौरान इम्पोर्टेड हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।

IMG-20160810-WA0036

सौजन्य: तुफैल अहमद

दरभंगा: आज बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी को इंपोर्टेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी अनीश ठाकुर उर्फ़ अनिल ठाकुर, पिता रामबाबू ठाकुर, ग्राम राघौली, थाना बिस्फी, जिला मधुबनी का रहने वाला है। उसके पास से एक रिवाल्वर सिक्सर एवं पांच अदद 38 ऍम ऍम गोली और सैमसंग कंपनी का मोबाइल सेट बरामद हुआ है।

दरभंगा एसएसपी सत्यवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि गिरफ्तार अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और कुछ दिन पहली ही जेल से हुआ था रिहा है। पूछताछ के क्रम में अनीश ठाकुर ने बताया कि हीरा पासवान हत्याकांड में जेल में पहले से बंद अपराधी रमन कुमार सिंह के द्वारा यह उपलब्ध कराया गया था।

Share

Leave a Reply