
Home मुख्य सिधौली की आम सभा बैठक में हुआ ज़बरदस्त हंगामा, लोगो ने पूर्व मुखिया पति पर घूस लेने का लगाया आरोप।
सिधौली की आम सभा बैठक में हुआ ज़बरदस्त हंगामा, लोगो ने पूर्व मुखिया पति पर घूस लेने का लगाया आरोप।

जाहिद अनवर की रिपोर्ट:
दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत में आज आम सभा की पहली बैठक वर्तमान मुखिया महेंद्र राम के अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्त्तमान प्रतिनिधि के साथ साथ पूर्व प्रतिनिधि की उपस्थित दिखे। बैठक पर आम जनता ने इंदिरा आवास सहायक पर पूर्व मुखिया पति के साथ मिलकर घूस लेने का आरोप लगाया। लोगो में घूस लेने का आक्रोश इतना दिखा की मार पीट करने के लिए उतारू हो गए। हालात खराब होते देखह इंदिरा आवास सहायक को नज़रबंद कर दिया गया। मुखिया महिंद्रा राम के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करने
पर लोग शांत हुए और हंगामे के कारण अंततः बैठक को स्थगित ही कर दिया गया।

