Home मुख्य कार्यालय को नियमानुकूल चलाने की जबावदेही प्रधान सहायक पर:- जिलाधिकारी
मुख्य - August 10, 2016

कार्यालय को नियमानुकूल चलाने की जबावदेही प्रधान सहायक पर:- जिलाधिकारी

FB_IMG_1469814065959

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आज बुधवार को प्रधान सहायकों के साथ बैठक आहूत की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि प्रधान सहायक का पद कार्यालय का महत्वपूर्ण एवं गरिमामय होता है। कार्यालय को नियमानुकूल चलाने की जबावदेही प्रधान सहायक पर ही होती है। जिला स्तर पर एवं अन्य कार्यालयों में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी के कारण प्रधान सहायको की महत्ता और भी बढ़ जाती है। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रधान सहायकों को एक नोट बुक रखने की सलाह दी, जिसमें वे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर निपटाने हेतु नोट कर रखेगें। लंबित पत्रों की सूची अलग से बनाकर रखने का भी निदेश दिया गया ताकि प्राथमिकता के तौर पर उन पत्रों पर समूचित कार्रवाई की जा सकें। कार्यालय समय प्रातः 10ः00 बजे से संध्या 05ः00 बजे तक ईमानदारी से कार्य करने से सारी आवश्यक कार्य ससमय निपटाए जा सकते है। विशेष कार्य यथा – आपदा के कार्य हेतु विलम्ब तक कार्य करने के एवज में सरकार के द्वारा विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। अवांछित तत्वों को रोकने के लिए कार्यालयों में विलम्ब तक कार्य न करें। सभी अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि स्वस्थ्य एवं स्फूर्तिवान रहकर ही कार्यों का निपटारा ससमय किया जा सकता है।
उक्त बैठक में स्थापना उप समाहत्र्ता श्री रमेश चन्द्र चैधरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार व सभी प्रधान सहायक उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply