
दो युवकों को रूम में बंद कर चाक़ू मार किया घायल।

दरभंगा:शहर के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के बेला निवासी राजकुमार यादव के 25 वर्षीय पुत्र विक्की यादव एवं उसके मित्र विष्णु यादव के पुत्र भोला यादव को चाकूबाजी में घायल होने पर गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पडोसी बंसल एवं निहाल आपराधिक किस्म का है और मामूली बात पर विक्की को पकड़ कर दोनों रूम के अंदर ले जाकर चाक़ू मार दिए। उसे बचाने गये भोला यादव को भी रूम में बंद कर चाक़ू मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने सम्बन्धित थाना को सूचना दी। थाना ने पहुँच कर आरोपी का घर खुलवाया और दोनों को निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया।

