
तरौनी को प्रखंड बनाने केलिए लिया संकल्प।

सौजन्य: वंदना मिश्रा
दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड के तरौनी गाँव में नागार्जुन ग्राम तरौनी सेवा समिति के द्वारा बुधवार को एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सेवा समिति के संयोजक संतोष मिश्र ने बताया कि पूरे पंचायत के लोगों ने मिलकर आज संकल्प लिया है कि नागार्जुन ग्राम तरौनी को प्रखंड बनवाकर रहेंगे। जब तक तरौनी को प्रखंड का दर्जा नही दिया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

