
Home मुख्य दिनदहाड़े हमला और तीन दिन बाद भी पुलिस का खाली हाथ सरकार संरक्षित अपराध का सबूत : अशोक यादव
दिनदहाड़े हमला और तीन दिन बाद भी पुलिस का खाली हाथ सरकार संरक्षित अपराध का सबूत : अशोक यादव

दरभंगा: केवंटी के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने आज एक प्रेस रिलीज जारी कर व्यवसायी विनोद स्वाईका के साथ गोलीबारी एवं लूट की कड़ी निंदा करते हुए इसे जंगलराज की वापसी का बड़ा सबूत बताया। भाजपा द्वारा इस घटना के विरोध जताने एवं लोगों के आक्रोश को देखते हुए भी तीन दिन बीत जाने पर पुलिस खाली हाथ है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। नीतीश कुमार शराबबंदी की डुगडुगी पीटने में कानून व्यवस्था को भूल गए है और उनके पार्टनर लालू यादव को जंगलराज को वापस कायम करने की खुली छूट दे रखे हैं। पर भाजपा इस सरकार अपराधी गठजोड़ को बेनकाब कर के रहेगी।

