
वर्षो से वट वृक्ष मे बसे नाग देवता आज फिर बाहर आए दर्शन को उमड़ी भीड़।

दरभंगा। लहेरियासराय के वार्ड 46 बाबूसाहेब कॉलोनी मे नहर के पास वट वृक्ष मे एक नाग का वर्षों से बसेरा है। कभी कभार घूमने एवं हवा खाने आदि के ख्याल से शायद मानव जाति के बीच आ जाते हैं। इसी क्रम मे आज गुरुवार को एक बार फिर दर्शन देने के विचार से वट वृक्ष से निकल कर बगल के सीमेंट गोदाम मे गए और कुछ देर दर्शन देने की मुद्रा मे बैठ कर भक्तो को कृतार्थ कर के वापस वट वृक्ष मे समाहित हो गए। इस नाग के बारे मे लोगों का कहना है कि वट वृक्ष मे बने अपने आवास मे ही वास करते हैं और कभी कभार ही बाहर आते हैं और ज्यादा दूर नही जाते हैं। वट वृक्ष के अगल बगल ही थोड़ा आसन लगा कर विश्राम करते हैं और पुनः अपने आवास मे चले जाते हैं।


