Home मुख्य जाले में हुआ जदयू कार्यालय का उदघाटन।
मुख्य - August 11, 2016

जाले में हुआ जदयू कार्यालय का उदघाटन।

FB_IMG_1470934794165

दरभंगा: जदयू के जाले प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन गुरूवार को जाले प्रखंड कार्यालय के समीप दिलीप कुमार के मकान में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम नीलू की अध्यक्षता में जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस अवसर पर महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत गणमान्यो की उपस्थिति देखी गई. इस अवसर पर आयोजित सभा को महागठबंधन के नेता उपेंद्र राय (राजद), संजय मिश्रा (कांग्रेस), अजय कुमार मिश्र, अरुण ठाकुर, सूर्य नारायण शर्मा, सफीउर रहमान, मो0 तारिक, मो0 उमर, राकेश रंजन गुड्डू, रंजीत प्रसाद, भुल्लर यादव, राम हृदय यादव, ध्रुव नारायण चौधरी (महामंत्री दरभंगा जिला कांग्रेस), बिमल किशोर सिंह आदि ने संबोधित कर कहा कि महागठबंधन के पास चट्टानी एकता है, जो की दिन व दिन और भी सशक्त होती जा रही है. मौके पर मौजूद जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में मैं विधायक नहीं हूं फिर भी मैं जनता की समस्याओं के निदान के लिये हर समय खड़ा मिलूंगा. वहीं जाले संवाददाता के अनुसार जनतादल युनाइटेड जाले प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील भारती द्वारा किया गया. इस अवसर पर हुए समोरोह को पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय की चर्चा करते हुए उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए गए कार्यक्रम को जनजन तक पंहुचावे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद अहमद नीलू ने की. कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में जिला प्रवक्ता एजाज अहमद रूमी, ब्रजेश सिंह. इस अवसर पर महागठबंधन के संजय मिश्र, उपेंदर राय, अजय कुमार मिश्रा, अरुण ठाकुर, सूरज शर्मा, रणजीत प्रसाद आदि थे.

Share

Leave a Reply