
तालाब में डूबकर दो मासूमो की मौत।

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में बुधवार की देर रात पोखरा में डूबकर दो नौनिहालों की दर्दनाक मौत हो गई. भलुआही निवासी मिथिलेश साह की पत्नि तीन वर्षीय सोनू तथा एक वर्षीय विजय को लेकर घर से पोखरा किनारे शौच के लिये निकली. अन्धेरे में पैर फिसल जाने से वह दोनो बच्चों समेत पोखरा के गहरे जल में लूढ़क गई. अंधेरी रात में काफी तलाश के बाद भी दोनो बालक तो नहीं मिला. किसी प्रकार ग्रामीणों और परिजनों ने फूलो देवी को जिन्दा निकाल लिया. अहले सुबह दोनो बच्चो का मृत लाश पोखरा से निकाला गया. घटना की सूचना पर विशनपुर थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबूज ने दोनो लाश को पोस्टमार्टम के लिये डी0एम0सी0एच0 भेज दिया. वहीं मृतक बच्चे की मां फूलो देवी के बयान पर थाना में यू0डी0 केश दर्ज की गई है. बहरहाल इस दूखद घटना से गांव के लोग स्तब्ध है तथा घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही है. घटनास्थल पर सदर इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश, सी0ओ0 भूवनेश्वर झा तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

