
डॉक्टर के क्लीनिक में हुआ महासंग्राम, युवक का हाथ टूटा।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
बेंता स्थित डा0 आर0एन0 झा के क्लीनिक में आज सुबह स्टाफ एवं मरीज के परिजन के बीच हुए विवाद ने देखते देखते महासंग्राम का रूप ले लिया। लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गयी और अंततः पुलिस के हस्तक्षेप से संग्राम समाप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर देकुली निवासी ललन मिश्रा के पुत्र राजू मिश्रा अपने परिजन से मिलने शुक्रवार की सुबह क्लीनिक पहुँचे जहाँ उन्होंने गलती से दूसरे महिला पेशेंट के रूम का दरवाजा खोल दिया। इसको लेकर स्टाफ से बकझक हो गयी और देखते देखते मामला गाली गलौज से हाथापाई तक पहुंच गयी। संख्या बल में हॉस्पिटल के स्टाफ भारी पड़े और राजू मिश्रा को पीट कर हाथ तोड़ दिया। मौके पर पहुंची बेंता ओपी की पुलिस ने घायल युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा। घायल युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

