Home मुख्य तो क्या हाइकोर्ट के फैसले से फंस गया कंसी मुखिया पद!
मुख्य - August 12, 2016

तो क्या हाइकोर्ट के फैसले से फंस गया कंसी मुखिया पद!

IMG_20160812_175854_559

दरभंगा।अभिषेक कुमार
सदर प्रखंड के कंसी पंचायत के भूतपूर्व मुखिया अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट के आलोक में हाई कोर्ट की एक बेंच ने उनकी मुखिया चुनाव में हारी पत्नी के हक में फैसला सुनाया है। उनका आरोप था कि उनकी पत्नी जीती पर सर्टिफिकेट पूर्व मुखिया अविनाश ठाकुर की पत्नी विभा देवी को दे दिया गया जिसे उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। पर वर्तमान मुखिया विभा देवी के पति एवं पूर्व मुखिया सह सीपीएम के जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने बताया कि पवन चौधरी तिकड़म से एक बेंच का आदेश लेकर खुशफहमी में आ गए हैं। यह हाई कोर्ट के सिर्फ एक बेंच का फैसला है जो अंतिम नही है। कुछ तथ्यों को हाई कोर्ट से छिपाया भी गया है। इन्होंने और इनके साथ एक और प्रत्याशी ने यहां प्रथम मुंसिफ में भी केस किया हुआ है जिसे हाई कोर्ट की बेंच द्वारा नजरअंदाज किया गया है। अतः वे इस फ़ैसले के विरुद्ध अपील में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले के सन्दर्भ में पवन चौधरी भ्रम न फैलाएं। इन्हें सर्टिफिकेट देने का नही बल्कि पुरी प्रक्रिया के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी को आदेश किया है।

Share

Leave a Reply