Home मुख्य अग्नि पीड़ितों की सहायता को लेकर धरना।
मुख्य - August 12, 2016

अग्नि पीड़ितों की सहायता को लेकर धरना।

FB_IMG_1471018270329

दरभंगा : बहेड़ी प्रखंड के ठाठोपुर के रूपौलिया गांव के अग्निपीड़ितों को आपदा प्रबंधन विभाग की मार्ग निदेशिका के अनुसार सहायता राशि देने की मांग को लेकर समाहरणालय के धरना स्थल पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने किया. धरना की समाप्ति के बाद चार सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के निर्णय के अनुसार बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र-क के आलोक में रूपौलिया गांव के 95 अग्निपीड़ितों को गृह क्षति अनुग्रह अनुदान के रूप में प्रति व्यक्ति 95 हजार रूपये की दर से अनुदान मिलना चाहिए. साथ ही मृत मवेशी के पशुपालकों को भी क्षति स्वरूप 1 लाख 20 हजार रूपये मिलना चाहिए. साथ ही ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के लिए प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत गृह निर्माण की भी आवश्यकता है. धरनार्थियों को जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर, अभिषेक, रोहित सिंह, चन्देश्वर गिरी और मो. शमीम ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर सुरेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, रामस्वार्थ यादव, गौड़ी शंकर चौधरी, विन्देश्वर दास, रविन्द्र कुमार, रघुनाथ मंडल, सिंघेश्वर मंडल, विजय कुमार, यमुना देवी, जानकी देवी, संगीता देवी, रामपरी देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply