राजनितिक रंग देने से बन्द का नही दिखा व्यापक असर, घायल व्यवसायी का हुआ निधन।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
आज व्यवसायी संघ द्वारा आहूत बन्द और उसे भाजपा नगर विधायक के समर्थन के कारण शहर में आंशिक असर दिखा। सुबह में दोनार एवं लहेरियासराय में विधान पार्षद अर्जुन सहनी अपने चार अन्य समर्थक के साथ कुछ देर बैठे और लोगों को ज्यादा परेशान नही किये। इसी प्रकार दरभंगा टावर पर नगर विधायक संजय सरावगी अपने 15-20 समर्थकों के साथ पहुँच कर चौक के दुकानों को बंद करवाये। फिर बाज़ार समिति- दरभंगा गुदरी जुलुस निकाल कर कुछ प्रतिष्ठानों को तात्कालिक बन्द करवाये जो जुलुस के बाद पुनः खुले नज़र आये। लहेरियासराय गुदरी जहाँ कल शाम मशाल जुलूस निकाला गया था, पूरा प्रतिष्ठान लगभग खुला था। इस बीच घायल विनोद स्वाइका का निधन होने की खबर भी आई।
इस बन्द के समर्थन में दरभंगा भाजपा में भी असमंजस का माहौल दिखा। कल शाम मशाल जुलुस नगर विधायक के नेतृत्व में हुआ और बन्द की सूचना मीडिया को जिला भाजपा के तरफ से होने की दी गयी। परंतु आज प्रेस रिलीज नगर भाजपा अध्यक्ष, लहेरियासराय मंडल अध्यक्ष और विधान पार्षद अर्जुन साहनी, तीनो द्वारा अलग अलग प्रेस रिलीज जारी किया है और जिला मीडिया प्रभारी ने कोई रिलीज जारी नही किया। जिलाध्यक्ष हरी सहनी कहीं नही दिखे पुरे दिन और फोन पर संपर्क करने पर बताया कि आज जिला से बाहर हैं। यह भी एक अलग कहानी कह गया। इसके अलावा कोई जिला स्तर के कई प्रमुख नेता कहीं नही दिखाई दिए।

कुछ प्रमुख व्यसायीयों द्वारा वक्तव्य मिला कि विनोद स्वाइका के प्रति संवेदना व्यक्त करने और पुलिस पर दवाब बनाने केलिए बन्द का आयोजन किया गया था।पर नगर विधायक द्वारा इसे राजनितिक रूप देकर लोगो की संवेदना को कम कर दिया गया जिस कारण बन्द प्रभावी नही हो पाया। यदि उन्हें बन्द करना था तो किसी दूसरे दिन करते। इस प्रकार के जबर्दस्ती सहयोग से फायदा की जगह नुकसान हुआ। लोगो के नज़र में ये व्यवसायी संघ की बंदी की जगह राजनितिक बन्द का संदेश चला गया।

