
युवा जदयू के तरफ से विधायक का सम्मान समारोह आयोजित।

दरभंगा: शनिवार को उज्जैना स्कूल में हायाघाट के विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी का युवा जदयू की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश राय , मंच संचालन बिकाश यादव युवा जदयू जिला महासचिव, मंचाशीन जिला पार्षद गीता देवी , युवा जदयू जिला अध्यक्ष इकबाल अंसारी,जे पी आन्दोलन कर्ता बैधनाथ राय, हरि मंडल , युवा राजद अध्यक्ष अनिल यादव ,रामशंकर सिह ,कुन्दन लाल देव कमलेश मंडल, रामसेवक यादव ,मणिकान्त यादव, दिपक गुप्ता ,ज्योति प्रसाद सभी युवाओ ने पाग चादर से स्वागत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए युवा जदयू के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

