
व्यवसायी हत्याकांड के सीबीआई जांच की मांग की भाजपा जिलामंत्री ने।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
भाजपा जिलामंत्री अशोक नायक ने आज ट्विटर के जरिये ट्वीट कर के व्यवसायी विनोद स्वाइका हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को दिनदहाड़े हुए इस वीभत्स कांड के पांच दिन बीतने पर भी पुलिस अभी तक कोई ठोस जानकारी नही दे पा रही है। इससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं किसी राजनैतिक दवाब में पुलिस काम कर रही और अपराधियों एवं उनके संरक्षकों को बचाया रहा है। अतः इस मामले की पूरी सच्चाई सीबीआई जांच के बाद ही सामाने आ सकता है। अपराधी का संरक्षक कोई भी हो, जनता के सामने बेनकाब होना चाहिये।

