Home मुख्य माले ने निकाला “संविधान बचाओ-आजादी बचाओ मार्च “
मुख्य - August 14, 2016

माले ने निकाला “संविधान बचाओ-आजादी बचाओ मार्च “

FB_IMG_1471171419801

दरभंगा: रविवार को भाकपा(माले)दरभंगा जिला कमिटी के तत्वाधान में डीएमसीएच कर्पूरी चौक से लहेरीयासराय टॉवर गांधी मूर्ति तक आजादी के पूर्व बेला में दलितों अकलियतों की सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ अहमदाबाद से गुना दलित अस्मिता मार्च के समर्थन में “संविधान बचाओ-आजादी बचाओ मार्च ” निकाला गया। मार्च का नेतृत्व माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, आर के सहनी, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद,आइसा के संदीप चौधरी, खेमस के जंगी यादव व प्रो कल्याण भारती, लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार, इनौस के रंजीत राम, राजीव गिरी, केशरी यादव,रोहित सिंह,देवेन्द्र कुमार, मो सदीक भारती आदि कर रहे थे।

Share

Leave a Reply