Home मुख्य तरौनी को प्रखंड बनाने के लिए होगा नागार्जुन सेना का गठन।
मुख्य - August 14, 2016

तरौनी को प्रखंड बनाने के लिए होगा नागार्जुन सेना का गठन।

IMG-20160814-WA0091
दरभंगा।अभिषेक कुमार
रविवार को तरौनी को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर मुर्तुजापुर तरौनी के भाटपोखर मैदान में नागार्जुन ग्राम तरौनी सेवा समिति द्वारा 15 पंचायतों के लोगों एवं जंप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से नागार्जुन सेना के गठन का निर्णय लिया गया। इस सेना का मुख्य कार्य जनता एवं सरकार के प्रतिनिधियों से संवाद करके तरौनी को प्रखंड बनाने केलिए माहौल तैयार करना होगा। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक संतोष मिश्रा ने की। सह संयोजक सुनीति कुमार झा ने आने वाले अतिथियों का स्वागत किया।

Share

Leave a Reply