Home मुख्य जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी बाबू कमलेश्वरी चरण
मुख्य - August 14, 2016

जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी बाबू कमलेश्वरी चरण

FB_IMG_1471191508448

दरभंगा। ए0 जिलानी

स्वतंत्रता सेनानी और दरभंगा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बाबू कमलेश्वरी चरण सिन्हा की जयंती के अवसर पर आज दरभंगा में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किये गये कार्यो का उल्लेख किया गया. गीत एवं नाट्य प्रभाग, दरभंगा के परिसर में बैद्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में हिन्दी समाहार मंच, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर मुख्य वक्ता दामोदर कमालपुरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा में स्वतंत्रता संग्राम को दरभंगा ब्यॉइज एसोसिएशन द्वारा सरजमीं पर उतारा गया था उसके सूत्रधार बाबू कमलेश्वरी चरण सिन्हा ही थे. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरूषों के सानिध्य में कमलेश्वरी बाबू ने स्वतंत्रता संग्राम में दरभंगा जिला से अग्रिणी भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि दरभंगा नेशनल स्कूल की दूरदशा आज की पीढ़ी के लिए बदनुमा दाग है. इस अवसर पर प्रस्ताव पास कर राष्टÑीय स्वराज और महात्मा गांधी से जुड़े धरोहरों को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया. बैठक में नेशनल स्कूल की दूरदशा पर चिंता जताई गई. साथ ही संकल्प लिया गया कि इस स्मारक को राष्टÑीय धरोहर घोषित करने के लिए सतत् प्रयास किया जायेगा. अन्य वक्ताओं में पत्रकार व समाजसेवी अमरेश्वरी चरण सिन्हा, पंकज सत्यम्, शेखर कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार चौधरी, डा. महेन्द्र लाल दास, चन्द्रशेखर झा बूढ़ाभाई आदि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में अरूण कुमार सिन्हा, विजय कुमार साह, लाल प्रसाद साह, सुभाष कुमार महासेठ, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply