Home मुख्य फिर मानवता हुई शर्मसार, स्वन्त्रता दिवस के दिन भीआईपी इलाके में मिली नवजात की लाश।
मुख्य - August 15, 2016

फिर मानवता हुई शर्मसार, स्वन्त्रता दिवस के दिन भीआईपी इलाके में मिली नवजात की लाश।

IMG_20160815_101854_909
दरभंगा: अभी हाल में ही चंदनपट्टी में नवजात की लाश एवं डीएमसीएच परिसर में नवजात जुड़वां मिलने की खबरों का शोर थमा ही था कि आज सुबह लहेरियासराय आदर्श मध्य विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक नवजात की लाश मिलने की खबर ने एकबार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। बताते चलें कि यह स्थल अतिमहत्वपूर्ण स्थल है शहर का। इस जगह के 500 मीटर के दुरी के अंदर ही स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थल नेहरू स्टेडियम, समाहरणालय, अनुण्डल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के अधिकारियों का कार्यालय तथा आवास आदि भी अवस्थित है। हालाँकि सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए नवजात की लाश को अपने कब्जे में ले लिया। वजह जो भी हो, पर एक सवाल तो जरूर उठता है इन घटनाओं से कि इस तरह के कार्य करने वाले नर्सिंग होम आज भी जरूर संचालित हो रहे हैं और उन्हें प्रशासन का ख़ौफ़ नही है।

Share

Leave a Reply