Home मुख्य तरौनी में बच्चों ने दिखा दी अपने पंचायत के आज़ादी की असली तस्वीर।
मुख्य - August 15, 2016

तरौनी में बच्चों ने दिखा दी अपने पंचायत के आज़ादी की असली तस्वीर।

FB_IMG_1471244399730
दरभंगा। बी मिश्रा
बेनीपुर का बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी तमाम सुविधाओं से वंचित अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। भगौलिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सभी जरूरतों को पूरा करने के कारण करीब बीस साल पहले राजद के शासन में ही डा0 अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा इसे प्रखंड बनाने की घोषणा की गयी थी। परंतु तब से लगातार अपेक्षाओं का शिकार होते रहने के कारण आज बड़ी तरौनी के चार-पांच बच्चों के समूह ने अपने असली हालात को बताने केलिए कागज़ पर खुद से तिरंगा बनाया और अपने परिधान जो हमेशा उनका अपना रहता है, ध्वज फहराया और सलामी दी। गाँव के लोगों ने इसे सरकार को सन्देश बताया। इन बच्चों द्वारा दिखाये तस्वीर से तो स्वार्थ की राजनीति छोड़ पक्ष – विपक्ष के लोग शायद अब तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलाने और इसकी तस्वीर बदलने की एक ईमानदार पहल करें।

Share

Leave a Reply