Home मुख्य मदरसो में भी शान से फहराया गया तिरंगा।
मुख्य - August 15, 2016

मदरसो में भी शान से फहराया गया तिरंगा।

IMG-20160815-WA0150

दरभंगा।जाहिद अनवर

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर छोटे बड़े सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ साथ कई मदरसो में भी तिरंगा झंडा फहराया गया है। उधर सिधौली पंचायत के मदरसा अज़हरुल उलूम में भी अध्यक्ष महबूब आलम के द्वारा झंडा फहराने का काम किया गया। इस अवसर पर मदरसा के सेक्रेटरी मुज़फ्फर नवाब, शिक्षक सफ़दर हुसैन, अन्य शिक्षकगण, मोहम्मद नूरैन, योगेन्द्र रॉय और गांव के कई गणमान्य लोग बड़े बूढ़े और बच्चे सभी मौजूद थे। सिधौली गाँव के जामा मस्जिद के इमाम कारी एजाज़ साहेब भी आज़ादी के इस पर्व में मौजूद दिखे। मदरसा के सेक्रेटरी मुज़फ्फर नवाब ने बताया की इस मदरसे में सैकड़ो बच्चे वस्तानिया तक की पढाई करते है और लाभान्वित हो रहे है।सिर्फ आधुनिक शिक्षा की कमी है। आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। कुछ मूलभूत सुविधाओं की कमी है यदि सरकार के द्वारा इस मदरसे पर धयान दिया जाए तो ये मदरसा बहुत आगे बढ़ सकता है।

Share

Leave a Reply