Home मुख्य आखिर ये दीवार टूट ही गयी।
मुख्य - August 15, 2016

आखिर ये दीवार टूट ही गयी।

IMG_20160815_174026

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा आईजी कार्यालय के सामने पोलो मैदान मे बने धरना स्थल पर जाने के लिए बना गेट आज शाम पुनः दुबारा खोल दिया गया। ज्ञात हो कि इस ओर होकर रोड भी बनाया जा रहा है। कई महीनो से यह गेट बंद था। इस कारण धरना स्थल पर जाने मे लोगों को घूम कर कीचड़ आदि होते हुए जाना पड़ता था। विधानसभा चुनाव के दौरान वाहन कोषांग इसी स्टेडियम मे बनाए जाने के कारण इस गेट को बंद कर दिया गया था। चुनाव के बाद भी इसे खोला नही गया था जिस कारण खास कर राजनीतिक दलों का विरोध था और यहाँ तक कि इसे सरकार का एक दमनकारी कदम भी कहने लगे थे। पर आज स्वतन्त्रता दिवस के दिन महीनो पहले इस दीवार को तोड़ दिया गया। जल्द ही यहाँ गेट का भी निर्माण कराया जाएगा।

Share

Leave a Reply