
छात्र राजद ने अलग ही अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस।

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोतोलन और फोटो खिंचाई तो बहुत से लोग कर लेते हैं। पर आज छात्र राजद ने प्रवीण प्रशांत के नेतृत्व में दरभंगा जंक्शन के आसपास के गरीबों एवं फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के बीच मिठाईयां बाँट कर असल मायनो में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष मनीष कुमार, शिवकर्ण यादव, संजीत यादव, चन्दन, रौशन सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।

