छात्र संगठन एनएसयूआई आज से शुरू करेगा सदस्यता अभियान।

दरभंगा: कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र परिषद् एनएसयूआई की दरभंगा जिला इकाई आज से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी संबद्ध मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में क्रमबद्ध सदस्यता अभियान चलायेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को सुबह 11 बजे सीएम कॉलेज से की जायेगी। उपरोक्त जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार झा ने दी। संगठन के कार्यकर्त्ता मो0 आफरीन ने भी ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को संगठन से जुड़ने की अपील की।

