Home मुख्य हॉस्पिटल प्रबंधन की दादागिरी: अपनी वृद्ध माँ के इलाज मे जांच बाहर से करवा लेने पर पत्रकार के साथ बदसलूकी।
मुख्य - August 16, 2016

हॉस्पिटल प्रबंधन की दादागिरी: अपनी वृद्ध माँ के इलाज मे जांच बाहर से करवा लेने पर पत्रकार के साथ बदसलूकी।

rahul mother

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा के चिकित्सा जगत मे वर्षों से दलालो का बोलबाला रहा है और हॉस्पिटल प्रबंधन के मनमानी की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती है। पर आज तक प्रशासन द्वारा इसपर नकेल कसने की कोई खास पहल नजर नही आई है। ताजा मामला आज स्थानीय मीडिया के पत्रकार राहुल गुप्ता के साथ आरबी मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन के बदसलूकी का सामना आया है। श्री गुप्ता आज अपनी 70 वर्षीय विमला देवी को डॉक्टर से दिखाने आर बी मेमोरियल अस्पताल गए। डा0 एस के प्रसाद दे दिखाने के बाद उनके द्वारा लिखे गए टेस्ट को बगल के अपने चचेरे भाई के यहाँ करवा लिए क्यूंकी उस टेस्ट का वहाँ 2500 लगता था। जबकि भाई की मदद से 1400 मे ही हो गया। जब रिपोर्ट लेकर गए तो जीतू नाम के कंपाउंडर ने डॉक्टर से मिलने ही नही दिया। श्री गुप्ता ने बताया कि उनके भाई के यहाँ उन्होने पैसे की कमी के कारण जांच करवाया है। अतः डॉक्टर से मिलने दें एकबार। पर इस पर कंपाउंडर ने आपत्तिजनक टिपन्नी करते हुए चैंबर के गेट के बाहर धकेल दिया। तब इन्होने मीडिया का परिचय दिया और कम से कम डॉक्टर से मिलने देने का अनुरोध किया। मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिपन्नी करते हुए उस जीतू नामक कंपाउंडर ने अभद्र भाषाओं का भी उपयोग किया। इस पर श्री गुप्ता हॉस्पिटल प्रबंधन से बात करने पहुंचे और सारे घटनाक्रम को बताते हुए अपनी वृद्ध माँ की तबीयत का हवाला भी दिया। पर प्रबंधन ने दो टूक शब्दों ने अनसुना करते हुए कहा कि आप अपने हिसाब से जांच करवाए हैं तो डॉक्टर से भी बाहर ही दिखा लीजिएगा।

इस घटनाक्रम से हॉस्पिटल प्रबंधन की मनमानी और लूटतंत्र का खुला नजारा दिख गया। जब समाज के सजग वर्ग पत्रकार के साथ भी इस प्रकार का वार्ताव प्रबंधन द्वारा किया गया तो दूर दराज से आने वाले मजबूरों को लूटने की तो इन्हे पूरी स्वतन्त्रता रहती है। खबरें सामने आने के बाद भी प्रशासन या सरकार द्वारा कोई खास कारवाई नही किए जाने से निश्चित रूप से इनका मनोबल बढ़ा है।

Share

Leave a Reply