
मुख्य -
August 16, 2016
हंगामेदार रही तारडीह में पंचायत समिति की बैठक।
0 0 second read

दरभंगा: मंगलवार को ट्राईसम भवन पर मंगलवार को प्रखंड प्रमुख अनुरानी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसमें में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, आईसीडीसी, कृषि, बिजली एवं कल्याण विभाग पर विशेष रूप से चर्चा हुई। शिक्षा विभाग की वर्तमान कुव्यवस्था पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और जमकर हंगामा मचाया। मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के लिए राशि आवंटित नहीं होने पर विभाग के प्रति खेद जताया गया। केवल एक पंचायत में ही पौधरोपण पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। बीडीओ महताब अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

