
रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर आइसा के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन।

दरभंगा : स्रातक पार्ट तृतीय के परिणाम में हुई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, एआईडीएसओ के अमित कुमार ठाकुर, एआईएसएफ के जिला सह संयोजक चुन्नु ठाकुर और एसएफआई के जिला संयोजक मुकुल राज कर रहे थे. इनलोगों ने घोषणा की कि 21 अगस्त तक मिथिला विश्वविद्यालय पुनर्मुल्यांकन कराने का यदि निर्णय नहीं लेती है, तो 22 अगस्त से आमरण अनशन किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों में शिवानी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, बलराम झा, रौशन कुमार, संतोष सिंह, सुधीर, विकास, मो. इबरार खान, प्रभाकर, ललित सहित अन्य लोग शामिल थे.

