
दुबारा कॉपी जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया यूनिवर्सिटी का घेराव।

दरभंगा: पार्ट 3 के रिजल्ट में धांधली के विरोध में विश्विद्यालय के मुख्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने कुलपति से मांग किया है कि कॉपी फिर दे दुबारा जाँच किया जाय क्योकि इस प्रकार रवैये से विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही कर सकती । वैसे भी बिहार को शैक्षणिक क्षेत्र में बहुत बदनामी झेलनी पड़ी है। मौके पर एनएसयूआई के कई छात्र मो अरकान , परवीन मिश्र ,मो आरफीन, अमित कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

