
विजिलेंस के हत्थे चढ़ा पॉलिटेक्निक कालेज का प्राचार्य

सौजन्य: एनपी सिंह
दरभंगा पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य विन्देश्वर मिस्र को आज विजिलेंस की पांच सदस्यीय टीम ने घूस की राशि 20 हजार रुपये के साथ कालेज कक्ष में ही धर दबोचा। संविदा पर बहाल कालेज के ही डाटा आपरेटर रितेश कुमार ने सेवा विस्तार के नाम पर उक्त राशि मांगने की शिकायत विजिलेंस से की थी। योजना के मुताविक टीम ले सभी लोग कालेज के आस पास सादे लिवास में मौजूद थे। रितेश ने ज्योहि 20 हजार रुपये प्रिंसिपल को दिया कि डीएसपी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी चैंबर में घुस गए और उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर अमरनाथ कुमार,महेश कुमार,शशिकांत मिश्र एवं संजय मिस्र शामिल थे।

