
डकैती की योजना बनाते हुए दो गिरफ्तार।

दरभंगा। ए0 जिलानी
पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए नेपाल से फरार हुए डकैत सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये नेपाली डकैत संजीत पासवान पर नेपाल के एक आईजी के यहां डकैती कर लाखों का सामान लूटने के बाद नेपाल पुलिस की डर से वह वहां से भाग निकला था और बिहार में कई जगहों पर डकैती की योजना को अंजाम दिया. जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के आदेश पर एक टीम बनाई गई थी. गुप्त सूचना मिली थी कि कमतौल में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे है. जिसमें छापामारी कर संजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि 2013 में जोगियारा गांव में होने वाले डकैती मामला में भी इसका हाथ है. वह नेपाल पुलिस की नजर में भगौरा भी है और ऐसा माना जाता है कि उसी ने भारत में कच्छा बनियान बना रखा है और इस गिरोह में कई दर्जन लोग शामिल है. पुलिस के मुताबिक इस अपराधी पर दरभंगा समेत कई दूसरे जिलों में भी लूट की घटना को अंजाम देने का केस दर्ज है. वहीं डकैतों को शरण देने वाले स्थानीय निवासी संतु पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए भी छापामारी अभियान चला रही है. वहीं दूसरी तरफ 16 अक्टूबर को दिन दहाड़े दरभंगा सिविल कोर्ट के एक कर्मी के घर में चोरी के मामले में हुए छापामारी में बहादुरपुर थाना के अजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पास से चोरी के जेवर, कई मोबाईल, चार्जर, ताला तोड़ने के सामान भी बरामद किये गये हैं.

