Home मुख्य डीएमसीएच में साईकिल स्टैंड कर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा।
मुख्य - August 17, 2016

डीएमसीएच में साईकिल स्टैंड कर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा।

FB_IMG_1471451349460

दरभंगा : डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग और वाह्य विभाग के बीच स्थित साईकिल स्टैंड में एक व्यक्ति को पीटते देख भीड़ लग गई. बताया जाता है कि एमआरएम रोड, लालबाग के रहने वाले जगन्नाथ झा अपनी पत्नी कविता देवी के साथ डीएमसीएच पहुंचे थे और अपनी साईकिल आपातकालीन विभाग के सामने लगा दी थी. जब वह वापस लौटे तो साईकिल गायब थी. इसी बीच उन्हें यह साईकिल साईकिल स्टैंड में दिखाई दी, जिसको लेकर उन्होंने साईकिल स्टैंड के मालिक से अपनी साईकिल वापस मांगी तो वहां मौजूद कर्मचारी और मालिक ने उनकी पिटाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये. इस संबंध में उनकी पत्नी कविता देवी ने बेंता ओपी को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि जब मैंने साईकिल को स्टैंड में देखी तो बोली की यह मेरा साईकिल है, जिसके बाद कुल 6 लोगों ने मिलकर मुझे और मेरे पति की पिटाई कर दी और 2500 रूपया भी छीन लिया और मेरी साईकिल को कहीं अन्यत्र ले जाकर गायब कर दिया. मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई कारवाई नहीं किया. सनद रहे कि साईकिल स्टैंड के कर्मचारियों के द्वारा यहां लगातार मार-पीट की घटना सामने आती है.

Share

Leave a Reply