Home मुख्य पुलिस वालों के 60 ट्रांसफर आवेदनों में 17 स्वीकृत।
मुख्य - August 17, 2016

पुलिस वालों के 60 ट्रांसफर आवेदनों में 17 स्वीकृत।

voi-2

दरभंगा । आइजी उमाशंकर सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानांतरण समिति की बैठक हुई। जिसमें 17 पुलिसकर्मियों के तबादले पर मुहर लगी। आइजी ने बताया कि स्वास्थ्य, पारिवारिक सहित कई कारणों से प्रक्षेत्र से 60 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर तबादले के लिए आवेदन दिया था। जिसमें से नियमानुकूल 17 पुलिसकर्मियों के तबादले की स्वीकृति दी गई। बैठक में डीआइजी दरभंगा डॉ.सुकन पासवान व डीआइजी पूर्णिया उपेंद्र कुमार सिन्हा थे। तबादला किए गए पुलिसकर्मियों में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पदाधिकारी हैं।

Share

Leave a Reply