Home Featured मतदाता दिवस पर दरभंगा के पुलिसकर्मियों ने ली शपथ।
Featured - मुख्य - January 25, 2025

मतदाता दिवस पर दरभंगा के पुलिसकर्मियों ने ली शपथ।

दरभंगा: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 25 जनवरी को 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार के नेतृत्व में मतदाता की ली जाने वाली शपथ का आयोजन करते हुए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने शपथ ग्रहण किया।

Advertisement

थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण को लेकर सभी पुलिस मुख्यालय और अंचलों में पदस्थापित अधिकारियों को समारोह पूर्वक शपथ लेने का निर्देश जारी किया गया है।

Advertisement

शनिवार को सभी पुलिस पदाधिकारी ने थाना परिसर में पदाधिकारी और कर्मियों के साथ शपथ लेकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की सभी ने एक स्वर में शपथ ली कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

Advertisement
Share