Home Featured कुलपति ने वनस्पति शास्त्र के पुस्तक का किया लोकार्पण।
Featured - मुख्य - April 3, 2025

कुलपति ने वनस्पति शास्त्र के पुस्तक का किया लोकार्पण।

दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वर्ष 2023 में विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के शोध आलेखों का संकलन है। पुस्तक का नाम रिसेंट ट्रेंड्स एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स इन फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी है। इसे राष्ट्रीय प्रकाशक एकेडमिक एनक्लेव, नई दिल्ली ने प्रकाशित किया है।

Advertisement

पुस्तक के संपादकीय मंडल में प्रो. शहनाज जमील, डॉ. गजेंद्र प्रसाद, डॉ. ख्वाजा सलाउद्दीन और डॉ. अंकित कुमार सिंह शामिल हैं। विमोचन के अवसर पर कुलपति ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक स्नातकोत्तर छात्रों और शोधार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

Advertisement

इसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त विद्वानों के आलेख शामिल हैं। छात्रों और शोधार्थियों को वनस्पति शास्त्र के नए आयामों को समझने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Share